411 REFERENCE · Wikipedia
इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, हल्द्वानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम हल्द्वानी, उत्तराखण्ड २०१६ घास २५,०००
इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी नगर में स्थित एक विश्व स्तरीय सुविधाओं से प्रयुक्त स्टेडियम है। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण २०१५-१६ में ३८वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था। २५,००० लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का उद्घाटन १८ दिसंबर २०१६ को उत्तराखण्ड के तत्कालीन मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने किया था। यह स्टेडियम ७० एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें क्रिकेट और फुटबॉल के मैदान, ८०० मीटर दौड़ के लिए एक ट्रैक, एक हॉकी फील्ड, बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग और स्विमिंग पूल भी हैं।
स्थिति
यह स्टेडियम हल्द्वानी नगर के गौलापार (ग्रेटर हल्द्वानी) क्षेत्र में गौला नदी के तट पर स्थित है।Vineet Upadhyay Old Haldwani stadium to be upgraded with Int’l facilities https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/Old-Haldwani-stadium-to-be-upgraded-with-Intl-facilities/articleshow/47167221.cms 10 December 2017 4 May 2015 The times of India en https://web.archive.org/web/20171222050737/https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/Old-Haldwani-stadium-to-be-upgraded-with-Intl-facilities/articleshow/47167221.cms 22 दिसंबर 2017 live यह हल्द्वानी बस स्टेशन से लगभग ३ किमी जबकि रेलवे स्टेशन से २.५ किमी की दूरी पर है।
इतिहास
७ नवम्बर २०१४ को उत्तराखण्ड सरकार ने हैदराबाद की एन सी सी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये, जिसके अनुसार एन सी सी लिमिटेड को ३०.२० हेक्टेयर भूमि पर १८ महीनों में स्टेडियम का निर्माण करना था।Shishir Prashant NCC bags Rs 225-cr bid to build stadium in Uttarakhand http://www.business-standard.com/article/companies/ncc-bags-rs-225-cr-bid-to-build-stadium-in-uttarakhand-114110701300_1.html 10 December 2017 7 November 2014 Business Standard en https://web.archive.org/web/20171210232025/http://www.business-standard.com/article/companies/ncc-bags-rs-225-cr-bid-to-build-stadium-in-uttarakhand-114110701300_1.html 10 दिसंबर 2017 live उस समय इस परियोजना को २२५ करोड़ रूपये आवंटित किये गए थे।ग्रेटर हल्द्वानी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम http://zeenews.india.com/hindi/sports/world-class-stadium-to-be-built-in-greater-haldwani-indira/237921 11 दिसम्बर 2017 7 नवम्बर 2014 ज़ी न्यूज़ (हिंदी) https://web.archive.org/web/20171212031531/http://zeenews.india.com/hindi/sports/world-class-stadium-to-be-built-in-greater-haldwani-indira/237921 12 दिसंबर 2017 live हल्द्वानी स्टेडियम की नींव ९ नवंबर २०१४ को उत्तराखण्ड के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा रखी गई थी।अंतरराष्ट्रीय खेल की दुनिया में उत्तराखंड का बड़ा कदम https://www.amarujala.com/news-archives/sports-archives/international-stadium-in-haldwani-hindi-news 11 दिसम्बर 2017 14 नवम्बर 2014 अमर उजाला हल्द्वानी https://web.archive.org/web/20171212031642/https://www.amarujala.com/news-archives/sports-archives/international-stadium-in-haldwani-hindi-news 12 दिसंबर 2017 live १८ दिसंबर २०१६ को उन्होंने इस स्टेडियम काम्प्लेक्स के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण किया।उत्तराखंड को मिली विश्व स्तर पर पहचान https://www.amarujala.com/dehradun/international-cricket-stadium-in-haldwani 11 दिसम्बर 2017 19 दिसम्बर 2016 अमर उजाला हल्द्वानी https://web.archive.org/web/20171212031705/https://www.amarujala.com/dehradun/international-cricket-stadium-in-haldwani 12 दिसंबर 2017 liveआज हल्द्वानी को मिलेंगे दो बड़े तोहफे https://www.jagran.com/uttarakhand/nainital-15223015.html 11 दिसम्बर 2017 18 दिसम्बर 2016 दैनिक जागरण https://web.archive.org/web/20171212084119/https://www.jagran.com/uttarakhand/nainital-15223015.html 12 दिसंबर 2017 live मई २०१७ तक स्टेडियम के अंतर्गत एथलीट स्टेडियम तैयार नहीं हुआ था।हरीश पांडे एक साल बाद होने हैं राष्ट्रीय खेल मगर नहीं है तैयारी, कैसे होगी मेजबानी https://www.amarujala.com/dehradun/haldwani-international-stadium-not-ready-for-2018-nation-game 10 दिसम्बर 2017 29 May 2017 अमर उजाला हल्द्वानी https://web.archive.org/web/20171210231958/https://www.amarujala.com/dehradun/haldwani-international-stadium-not-ready-for-2018-nation-game 10 दिसंबर 2017 live
प्रमुख आयोजिक खेल
३८वें राष्ट्रीय खेल, २०१८
एथलेटिक्स, बास्केटबाल, वालीबॉल और हॉकी को छोड़कर प्रतियोगिता के अन्य सभी खेल हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित किया जाना प्रस्तवित है।हरीश पांडे हल्द्वानी में न स्टेडियम तैयार न खेल गांव का पता https://www.amarujala.com/dehradun/haldwani-stadium-not-prepare-for-2018-national-game 11 दिसम्बर 2017 5 Jul 2017 अमर उजाला हल्द्वानी https://web.archive.org/web/20171212031535/https://www.amarujala.com/dehradun/haldwani-stadium-not-prepare-for-2018-national-game 12 दिसंबर 2017 live
दर्शक क्षमता
स्टेडियम की क्षमता २५,००० दर्शकों की है।
बाहरी कड़ियाँ
Indira Gandhi International Stadium https://allseasonsz.com/uttarakhand/haldwani_tourism/indira-gandhi-international-stadium.asp 10 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171210180552/https://allseasonsz.com/uttarakhand/haldwani_tourism/indira-gandhi-international-stadium.asp 10 दिसंबर 2017 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:हल्द्वानी
श्रेणी:भारत के प्रमुख खेल मैदान