411 REFERENCE · Wikipedia
बेलुड़ मठ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेलूर मठ में एक आमवृक्ष है स्वामी विवेकानंद जी अक्सर इसी वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर आंगुतुंको और भक्तो से मिलते थे। उनसे वार्तालाप करते थे। इसी वृक्ष के पीछे स्थित भवन के ऊपरी मंजिल में स्वामी विवेकानन्द जी निवास करते थे। बेलूर मठ को जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा डम डम हवाई अड्डा है। सबसे नजदीकी रेल स्टेशन हावड़ा अथवा सियालदाह रेल स्टेशन है। तथा सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन है। यहां उतरकर सबसे पहले आपको काली माता मंदिर के हुगली घाट पर पहुंचना होगा जहां के फेरी घाट पर तकरीबन ११ रुपए का टिकट लेकर नाव से आपको हुगली नदी पार करनी होगी जो आपको बेलूर गांव में पहुंचती है। वहां से पांच मिनिट पैदल चलने से आप बेलूर के मठ में पहुंच सकते है।
300px|right|thumb| मठ में स्थित मुख्य मन्दिर (रामकृष्ण मन्दिर)
300px|right|thumb|बेलूड़ मठ के मूल मन्दिर में रामकृष्ण परमहंस की संगमरमर की मूर्ति
बेलुड़ मठ भारत के पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बेलूड़ में स्थित है। यह रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ का मुख्यालय है। इस मठ के भवनों की वास्तु में हिन्दू, इसाई तथा इस्लामी तत्वों का सम्मिश्रण है जो धर्मो की एकता का प्रतीक है। इसकी स्थापना 1897 में स्वामी विवेकानन्द ने की थी।
मठ प्रांगण व सेवाएँ
४० एकर की भूमि पर अवस्थित इस मठ के मुख्य प्रांगण में स्वामी रामकृष्ण परमहंस, शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद और स्वामी ब्रह्मानन्द की देहाग्निस्थल पर उनकी समाधियाँ व मन्दिर अवस्थित है, तथा रामकृष्ण मिशन के प्रमुख कार्यालय अवस्थित हैं। तथा, रामकृष्ण मठ व मिशन के इतिहास और विचारधारा को आगंतुकों के समक्ष प्रदर्शित करने हेतु एक संग्रहालय भी यहाँ निर्मित किया गया है। इसके अलावा, बेलुड़ मठ के मुख्य परिसर के निकट, रामकृष्ण मिशन के कुछ शिक्षा संस्थानों के भी परिसर हैं, जिनमें विद्यामंदिर, शिल्पमन्दिर, वेद विद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के परिसर शामिल हैं। स्वामी विवेकानन्द की पूर्वपरिकल्पना के अनुसार मठ प्रांगण का अभिन्यास को उनके शिष्य, स्वामी विज्ञानानन्द ने तैयार किया था। वर्त्तमान समय में, यह मठ भारत के प्रमुख पर्यटनस्थलों में से एक है, तथा स्वामी रामकृष्ण परमहंस, रामकृष्ण मिशन तथा स्वामी विवेकानंद के विश्वभर में विस्तृत श्रद्धालुओं हेतु एक पवित्र तीर्थस्थल के समान महत्व रखता है।
बेलुड़ मठ विभिन्न स्वास्थ्यसेवाएँ, शिक्षा, नारीकल्याण, श्रमिक व वंचित कल्याण हेतु ग्रामविकास, राहत, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। यहाँ रामकृष्ण परमहंस, सारदा देवी तथा स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव व पुण्यतिथि पर, विभिन्न धार्मिक समारोहों का आयोजन करता है, तथा क्रिसमस का जश्न भी यहाँ मनाया जाता है। दुर्गा पूजा, विशेष रूप से महाष्टमी कुमारीपूजन, को देखने हेतु प्रतिवर्ष यहाँ बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Belur Math website
बेलूड़ मठ, दक्षिणेश्वर
Official website of the Headquarters of Ramakrishna Math and Ramakrishna Mission
A Symphony in Architecture - Ramakrishna Temple, Belur Math
Belur Math Pilgrimage book also available online at
Read Details about Belur Math, Kolkata
Brahmachari Gurudas January 2007 A Visit to the Belur Math: January 1907 Prabuddha Bharata 0032-6178 http://www.eng.vedanta.ru/library/prabuddha_bharata/2007_Jan_PB_100_years_ago.php 25 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120320075209/http://www.eng.vedanta.ru/library/prabuddha_bharata/2007_Jan_PB_100_years_ago.php 20 मार्च 2012 dead
Belur Math to Dakshineshwar Pilgrimage (Video)
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल
श्रेणी:स्वामी विवेकानन्द
श्रेणी:हावड़ा
श्रेणी:हावड़ा ज़िला