Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाँका लगाना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|200px|thumb|एक प्रतिरोधक को टाँका लगाकर पीसीबी पर स्थापित किया गया है। right|200px|thumb|सोल्डर right|200px|thumb|सोल्डर किए हुए ताँबे के पाइप टाँका लगाना (Soldering), झालना, या राँजना, धातु के दो टुकड़ों को जोड़ने की एक विधि है। अनेक मिश्रधातुएँ, जो जोड़ लगाने में काम आती हैं, "टाँका" या "झाल" कहलाती हैं। टाँका देने की क्रिया केवल यांत्रिक ही नहीं हैं, क्योंकि जोड़ी जानेवाली धातुओं से झाल मिल जाती है और परिणामस्वरूप कोई नई मिश्रधातु बन जाती है। परिचय परिस्थितियों के अनुसार टाँके की रचना भिन्न-भिन्न होती है। उसे जोड़ी जानेवाली धातुओं की अपेक्षा अधिक गलनीय अवश्य होना चाहिए। टाँके दो प्रकार के होते हैं : (1) पक्का टाँका या पक्की रँजाई और (2) कच्चा टाँका या कच्ची रँजाई। पक्का टाँका वह है जो धातु के गरम (लाल) होने पर ही गलता है, अत: यह उन्हीं धातुओं को जोड़ने में काम आता है, जो इतना ताप सह सकें। यह दो प्रकार का होता है: जस्ता टाँका या पीतल टाँका, जो विभिन्न अनुपातों में ताँबा और जस्ता मिलाकर बनाया जाता है। यह लोहा, ताँबा, पीतल और गनमेटल जोड़ने के लिये प्रयुक्त होता है। चाँदी का टाँका विभिन्न अनुपातों में चाँदी और ताँबा या पीतल मिलाकर बनाया जाता है। जहाँ बारीकी और सफाई की आवश्यकता होती है, यही प्रयुक्त होता है। यह भी लोहा, इस्पात, पीतल और गनमेटल जोड़ने के काम आता है। कच्चा टाँका वह है जो बहुत कम ताप पर गलता है और प्राय: सभी धातुएँ जोड़ने के काम आता है। विभिन्न अनुपातों में राँगा और सीसा मिलाकर कच्चा टाँका बनाया जाता है। कुछ बिस्मथ मिला देने से गलनांक और भी कम हो जाता है। जोड़ी जानेवाली धातुओं का संपर्क में आनेवाला भाग बहुधा मैल या आक्साइड के आवरण से ढका होता है। अत: टाँका लगाते समय प्राय: कुछ रासायनिक पदार्थों का प्रयोग करना पड़ता है, जिनके बिना टाँका लगाना असंभव होता है। ये द्रावक (फ्लक्स) कहलाते हैं। पक्के टाँके में सुहागा काम आता है। कच्चे टाँके में विभिन्न धातुओं के लिये प्राय: सुहागा, नौसादर, यशद क्लोराइड, रेजिन, या चरबी का प्रयोग किया जाता है। इन्हें भी देखें वेल्डन (Welding) ब्रेजिंग बाहरी कड़ियाँ Basic soldering guide Desoldering guide Soldering videos A short video explanation of how solder works RoHS directive 2002/95/EC - the restriction of the use of certain hazardous substances in electrical and electronic equipment श्रेणी:टाँका लगाना श्रेणी:इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन