411 REFERENCE · Wikipedia
औरंगाबाद जन शताब्दी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छत्रपति संभाजीनगर जन शताब्दी एक दिवस कालिक ट्रेन है, जैसा की यह ट्रेन प्रस्थान के दिन ही अपने स्रोत्र स्टेशन पर वापस आ जाती है। यह ऐतिहासिक नगरी छत्रपति संभाजीनगर को राजधानी मुंबई से जोडती है। जन शताब्दी एक्सप्रेस छत्रपति संभाजीनगर से मुंबई के लिए सबसे ज्यादा सुविधाजनक तथा त्वरित विकल्प है।
thumb|१२०७२ जन शताब्दी एक्सप्रेस
thumb|१२०७२ जन शताब्दी एक्सप्रेस एसी कोच
thumb|१२०७२ जन शताब्दी एक्सप्रेस नोन एसी कोच
thumb|१२०७२ जन शताब्दी एक्सप्रेस at दादर रेस्टेशन
व्युत्पत्ति
जन हिंदी भाषा का एक शब्द है जिसका तात्पर्य लोगों से होता है अतएव शताब्दी का यह प्रकार आम लोगों के लिए हैं। जन शताब्दी एक अंतर शहर सुपर फ़ास्ट ट्रेन है जो की दो महानगरों को जोडती है। इस ट्रेन से यात्रा करने का भाडा भी कम तथा तथ्यपरक है। अपनी प्रदत्त सुविधाओं तथा कम किराये को मद्देनज़र रखते हुए इस ट्रेन को शताब्दी ट्रेनों का एक निम्न स्तरीय प्रकार कहा जा सकता है।http://indiarailinfo.com/trains/janshatabdi जन शताब्दी https://web.archive.org/web/20140226160600/http://indiarailinfo.com/trains/janshatabdi 26 फ़रवरी 2014 live
ट्रेन परिपथ एवं समय सारणी
१२०७१ / १२०७२ छत्रपति संभाजीनगर जन शताब्दी एक्सप्रेस मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन तथा छत्रपति संभाजीनगर के बीच में चलती है। अब इसका परिपथ बढ़ाकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक कर दिया गया है। १ जुलाई २०१३ से प्रभावी हुई समय सरणी के अनुसार यह ट्रेन पुनः दादर तक कर दी गयी है तथा अब यह अपनी रेक १२०५१ / १२०५२ मडगांव जन शताब्दी एक्सप्रेस के साथ साँझा करती है।
ट्रेन १२०७१http://www.cleartrip.com/trains/12071 दादर से छत्रपति संभाजीनगर प्रस्थान करती स्टेशन्स https://web.archive.org/web/20140226042712/http://www.cleartrip.com/trains/12071 26 फ़रवरी 2014 live
क्रमांक स्टेशन (नाम / कोड) आगमन प्रस्थान रुकने का समय तय की गयी दुरी १ दादर (डी – आर) प्रारंभ १४:०० ० ० किमी २ ठाणे (टी – एन – ए)१४:२३ १४:२५ २ मिनट २५ किमी ३ कल्याण जंक्शन (के – वाई – एन) १४:४४ १४:४७ ३ मिनट ४५ किमी ४ नासिक रोड (एन – के) १७:०५ १७:१० ५ मिनट १७९ किमी ५ मनमाड जंक्शन (एम् – एम् –आर) १८:१० १८:१५ ५ मिनट २५२ किमी ६ छत्रपति संभाजीनगर (ए – डब्ल्यू – बी) २०:३५ समापन ० ३६५ किमी
ट्रेन १२०७२http://indiarailinfo.com/train/840/1669/1620 छत्रपति संभाजीनगर से दादर प्रस्थान करती स्टेशन्स इंडियारेलइन्फो.काम https://web.archive.org/web/20140226164005/http://indiarailinfo.com/train/840/1669/1620 26 फ़रवरी 2014 live
क्रमांक स्टेशन (नाम / कोड) आगमन प्रस्थान रुकने का समय तय की गयी दुरी १ छत्रपति संभाजीनगर (ए – डब्ल्यू – बी) प्रारंभ ०६:०० ० ० किमी २ मनमाड जंक्शन (एम् – एम् –आर) ०७:५० ०७:५५ ५ मिनट ११४ किमी ३ नासिक रोड (एन – के) ०८:५० ०८:५५ ५ मिनट १८७ किमी ४ कल्याण जंक्शन (के – वाई – एन) ११:२५ ११:३० ५ मिनट ३२१ किमी ५ ठाणे (टी – एन – ए) ११:४८ ११:५० २ मिनट ३४१ किमी ६ दादर (डी – आर) १२:३० समापन ० ३६५ किमी
सामान्य जानकारी
जब यह ट्रेन छत्रपति संभाजीनगर से प्रस्थान करती है तो इसका क्रमांक १२०७२ होता है। यह ०६०० बजे प्रस्थान करती है तथा दादर पर १२३० बजे पहुँच जाती है इस प्रकार देखा जाए तो यह ६.५ घंटे का समय लेती है तथा ३७४ किमी का सफ़र तय करती है। परिपथ में इसका हाल्ट मनमाड, नाशिक, कल्याण, ठाणे और दादर में पड़ता है अतएव यह केवल ५ अंतरिम स्टेशन्स पर ही रूकती है। पर यह परिचालन स्टॉप्स के रूप में दो अन्य स्टेशन कसारा और लागतपुरी में भी रूकती है।http://indiarailinfo.com/train/818/1620/1669 दादर से छत्रपति संभाजीनगर प्रस्थान करती स्टेशन्स इंडियारेलइन्फो.काम https://web.archive.org/web/20140226165922/http://indiarailinfo.com/train/818/1620/1669 26 फ़रवरी 2014 live
वापस लौटने के समय इस ट्रेन का क्रमांक १२०७१ हो जाता है तथा यह दादर से १४०० बजे निकलती है। इस समय यह २०३५ पर छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन पर पहुँचती है। (४)
कोच
छत्रपति संभाजीनगर जन शताब्दी एक्सप्रेस में कुल ९ कोच होते हैं। इसमें से ६ जन शताब्दी क्लास की चेयर कार होती हैं, एक वातानुकूलित चेयर कार होती है तथा दो सामान सह ब्रेक वैन्स होती हैं जो की इसकी बनावट का एक हिस्सा है।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जनशताब्दी एक्स्प्रेस