411 REFERENCE · Wikipedia
दोस्त (1989 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दोस्त दोस्त (1989 फ़िल्म).jpg दोस्त का पोस्टर के मुरलीमोहन राव ए सुर्यनारायणाभानोदय प्रोडक्शंस एम डी सुंदर कादर ख़ान विकास आनन्द, असरानी, मिथुन चक्रवर्ती, अमला, बॉब क्रिस्टो, जैक गौड़, घनश्याम, अनु कपूर, अमज़द ख़ान, कादर ख़ान, शुभा खोटे, किरन कुमार, सुजीत कुमार, मनमौजी, शरत सक्सेना, दलीप ताहिल, राहुल देव बर्मनइंदीवर (गीत) वी एस आर स्वामी जे नरसिंहा राव yes 1989 8 4 भारत 160 मिनटरोवी पर दोस्त भारत हिन्दी
दोस्त 1989 में भानोदय प्रोडक्शंस पताका अन्तर्गत ए सुर्यनारायणा द्वारा निर्मित, के मुरलीमोहन राव निर्देशित हिन्दी फिल्म है। पारिवारिक कथा आधारित इस फिल्म के प्रमुख कलाकार मिथुन चक्रवर्ती एवं अमला और सहायक कलाकार अमज़द ख़ान, किरण कुमार, असरानी, सुजीत कुमार, बंदिनी मिश्रा, शुभा खोटे, शरत सक्सेना, विकास आनंद, घनश्याम, कादर ख़ान, मनमौजी, दलीप ताहिल, अनु कपूर, बॉब क्रिस्टो, जैक गौड़ व मास्टर अन्तरिक्ष है। इंदीवर ने इस फिल्म के गीत की रचना की, तथा संगीतकार राहुल देव बर्मन है।
संक्षेप
पिता शेर सिंह (अमज़द ख़ान) व पुत्र नागेंद्र (किरण कुमार) जंगल में अवैध शिकारी व पेड़ों को काट उन्हें अवैध रूप से बाहर भेजते हैं। वन्य अधिकारी एंथनी (दिलीप ताहिल) की ह्त्या के बाद वन्य विभाग राजा (मिथुन चक्रवर्ती) को उसकी जगह नियुक्त करते हैं। जंगली कबीले के लोगों के साथ एक हाथी (राम नामक), बंदर (बंसी) एवं तोता (मिट्ठू) राजा के साथी है। एक सन्दर्भ में राम को मगरमच्छ के शिकंजे से राजा बचाता है। इधर शेर सिंह अपने नालायक बेटे नागेंद्र का विवाह धनिक ब्रिजमोहन (सुजीत कुमार) की बेटी पूजा (अमला) से कराना चाहता है। उसकी पत्नी भारती (शुभा खोटे) भतीजा बुद्धिराम अव्वलचन्द दिमागवाला (कादर ख़ान) से पूजा का विवाह कराने में दिलचस्पी रखती है क्योंकि पूजा व बुद्धिराम के पिता मित्र थे। एक दिन पूजा के शिकार करते समय, नागेंद्र के कामुक इरादों से राजा के बचाने पर, उससे विवाह करना चाहती है। अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध पूजा राजा से विवाह करती है, जिसमे जंगली कबीले कर नायक मंगोला (शरत सक्सेना) उसके पिता का रस्म निभाता है। राजा एक दिन शेर सिंह व नागेंद्र को जंगल से तस्करी करते रंगेहाथों पकड़ता है। न्यायालय उन्हें छः वर्ष की कठोर दंड सुनाती है। दंड पूरा कर लौटने पर वे, राजा व पूजा के पुत्र रवि (मास्टर अन्तरिक्ष) को देख, उन्हें बहुत तंग करते हैं। नागेंद्र की नीचता इस हद तक पहुँचती है कि एक दिन वह राम को उन्मत्त कर छोड़ता है। इसी उन्मत्तता में वह आसपास की सम्पत्ति नष्ट किये, राजा के परिवार पर हमला कर, रवि को घायल करता है। इसपर क्रोधित पूजा पति से लड़ पड़ती है और पिता ब्रिजमोहन के पास चली जाती है। कुछ दिन बाद राजा का नौकर सुखिया (असरानी) राम का सन्देश लिए ब्रिजमोहन के घर जाता है। रवि के लिए राम का सन्देश, पूजा व राजा के उलझनों का सुलझना, शेर सिंह व नागेंद्र की दशा और इनमे बुद्धिराम का पात्र को शेष कथा में दर्शाया गया है।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती - राजा
अमला - पूजा
अमज़द ख़ान - शेर सिंह
किरण कुमार - नागेंद्र शेर सिंह
असरानी - सुखिया/सुखा
सुजीत कुमार - ब्रिजमोहन
बंदिनी मिश्रा - गिल्ली
शुभा खोटे - श्रीमती भारती शेर सिंह
शरत सक्सेना - मंगोला
विकास आनंद - राजा का प्रबंधकर्ता
घनश्याम - भोला, ब्रिजमोहन का नौकर
कादर ख़ान - बुद्धि राम, शेर सिंह का भतीजा
मनमौजी - पुजारी
दलीप ताहिल - एंथनी
अनु कपूर - वन अधिकारी
बॉब क्रिस्टो
जैक गौड़
मास्टर अन्तरिक्ष - रवि, राजा व पूजा का बेटा
दल
निर्देशक - के मुरलीमोहन राव
पटकथा - एम डी सुंदर
संवाद - कादर ख़ान
निर्माता - ए सुर्यनारायणा
निर्माण संस्था - भानोदय प्रोडक्शंस
संपादक - जे नरसिंहा राव
छायांकन - वी एस आर स्वामी
संगीतकार - राहुल देव बर्मन
गीतकार - इंदीवर
पार्श्वगायक - अमित कुमार, आशा भोंसले, अलका याज्ञनिक, जयश्री
संगीत
गीत गायक"छोटा सा परिवार हमारा"आशा भोंसले, अमित कुमार, जयश्री"दिल तो चाहे यह हमारा"आशा भोंसले, अमित कुमार"एक तो जंगल उस पे अकेली"अमित कुमार"हाथी राजा"अलका याज्ञनिक"हिरणी जैसी आंखोंवाली"अमित कुमार"स्टेप बाई स्टेप"आशा भोंसले, अमित कुमार"तू ही हीरा तू ही मोती"आशा भोंसले, अमित कुमार"यही तो है"आशा भोंसले, अमित कुमार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0373801 दोस्त
श्रेणी:1989 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में