411 REFERENCE · Wikipedia
सलाम नमस्ते
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सलाम नमस्ते सलाम नमस्ते.jpg सलाम नमस्ते का पोस्टर आदित्य चोपड़ा सिद्धार्थ आनन्द विशाल-शेखर अब्बास टायरवाला सिद्धार्थ आनन्द सैफ़ अली ख़ान, प्रीति ज़िंटा अभिषेक बच्चन सुनील पटेल रितेश सोनी यश राज फ़िल्म्स 9 सितंबर, 2005 159 मिनट भारत हिन्दी
सलाम नमस्ते 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सिद्धार्थ आनन्द द्वारा लिखित और निर्देशित है।सलाम नमस्ते से लेकर पठान तक सिद्धार्थ आनंद का बतौर मास्टर स्टोरीटेलर सक्सेस ग्राफ https://www.bollywoodtadka.in/entertainment/news/from-salaam-namaste-to-pathaan-siddharth-anand-hit-films-1843233#google_vignette Bollywoodtadka 19 मार्च 2024 23 जून 2023 इसका निर्माण यश राज फ़िल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा ने किया है। इसमें सैफ़ अली ख़ान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही अरशद वारसी, तानिया ज़ेटा और जुगल हंसराज जैसे सहायक कलाकार भी हैं। यह फ़िल्म 9 सितंबर 2005 को जारी हुई थी। यह पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई पहली भारतीय फ़िल्म थी।
संक्षेप
निखिल "निक" अरोरा (सैफ़ अली ख़ान) और अम्बर "एम्बी" मल्होत्रा (प्रीति ज़िंटा) दो भारतीय हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने के लिए भारत छोड़ चुके हैं। निक को मूल रूप से आर्किटेक्ट बनने के लिए विदेश भेजा गया था, लेकिन उसका असली जुनून खाना बनाना है। पढ़ाई पूरी होने के बाद, वह एक रेस्तरां खोल लेता है। जिसे वह मुख्य बावर्ची के रूप में संभालता है। वहीं बैंगलोर में अपने घर पर रहते हुए, अम्बर ने एक दर्जन से अधिक विवाह प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था। उसने पढ़ाई के लिए विदेश भेजे जाने वाले कार्यक्रम में भाग लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। फिर उसने वहीं रहने और सर्जन बनने का फैसला किया। यह सुनने के बाद उसके माता-पिता ने उसका त्याग कर दिया। अपनी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए, वह स्थानीय रेडियो स्टेशन, 'सलाम नमस्ते' पर आर.जे. के रूप में काम करती है। कई असुखद मुलाकातों के बाद एक शादी में दोनों फिर मिलते हैं। वहां निक का सबसे अच्छे दोस्त रंजन "रॉन" (अरशद वारसी) को अम्बर की सबसे अच्छी दोस्त कैथी (तानिया ज़ेटा) से प्यार हो जाता है। निक को अम्बर के साथ जुड़ाव महसूस होता है। रॉन और कैथी जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं। फिर निक ने सलाम नमस्ते पर साक्षात्कार दिया, जहां उसने कहा कि वह अम्बर से प्यार करता है। उन दोनों को फिर प्यार हो गया और उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। हालाँकि उन्होंने एक-दूसरे के बीच दूरी बनाए रखने की योजना बनाई थी, लेकिन अंत में वे प्यार करने लगे।
बाद में, अम्बर को पता चलता है कि वह गर्भवती है। वे गर्भावस्था को समाप्त करने का फैसला करते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती। दोनों बहस करते हैं और उनका रिश्ता टूट जाता है। अगले पाँच महीनों में, वह अलग-थलग ही रहते हैं। एक बहस के दौरान, बच्चा पहली बार लात मारता है और निक को एहसास होता है कि वह अब भी अम्बर से प्यार करता है। निक को पता चलता है कि अम्बर के गर्भ में जुड़वाँ बच्चे हैं। घर जाते समय, निक को एहसास होता है कि उसने पूरी गर्भावस्था के दौरान अम्बर को अकेला छोड़ दिया था। वह उसके और उनके बच्चों के प्रति प्रतिबद्ध होने का फैसला करता है और सगाई की अंगूठी खरीदने जाता है। दुकान पर, वह अम्बर को उसके दोस्त जिग्नेश के साथ अंगूठियां पहनते हुए देखता है। उसको लगता है कि वह जिग्नेश से शादी कर रही है। बाद में निक को पता चलता है कि अम्बर जिग्नेश की प्रेमिका टीना के लिए अंगूठियां पहन रही थी। वह कई समर्पित सलाम नमस्ते श्रोताओं की मदद से अम्बर की खोज करता है। वह उसे ढूंढ लेता है और माफी मांगता है। अस्पताल में, रॉन कैथी के साथ होता है जो भी बच्चे को जन्म दे रही है। उनकी मुलाकात प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय (अभिषेक बच्चन) से होती है, जो एक हास्यास्पद और अक्षम डॉक्टर निकलता है। हालाँकि वह बच्चों को जन्म देने का प्रबंधन कर पाता है। फिल्म निक और अम्बर के जुड़वां बच्चों के स्वागत के साथ समाप्त होती है।
मुख्य कलाकार
सैफ़ अली ख़ान — निखिल "निक" अरोड़ा
प्रीति ज़िंटा — अम्बर "एम्बी" मल्होत्रा
अरशद वारसी — रंजन "रॉन" माथुर
तानिया ज़ेटा — कैथी माथुर
जुगल हंसराज — जिग्नेश "जैरी" पंड्या
जावेद जाफरी — जग्गू यादव
सिद्धार्थ आनन्द — कैमियो
अभिषेक बच्चन — डॉक्टर (कैमियो)
कविता कपूर — डॉ रीमा देसाई
संगीत
जयदीप साहनी विशाल-शेखर गायक सलाम नमस्ते कुणाल गांजावाला, वसुंधरा दास 4:36 माई दिल गोज़ हम्म्म शान, गायत्री अय्यर 7:32 व्हाट्स गोइंग ऑन कुणाल गांजावाला, सुनिधी चौहान 4:40 तू जहाँ सोनू निगम, महालक्ष्मी अय्यर 5:15 माई दिल गोज़ हम्म्म शान, कैरालिसा मोंटेइरो 4:08 रिमिक्स सलाम नमस्ते कुणाल गांजावाला, वसुंधरा दास 3:53 रिमिक्स माई दिल गोज़ हम्म्म — 4:08 वाद्य संगीत
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="3"|2006
| प्रीति ज़िंटा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
|
|-
| अरशद वारसी
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| जावेद जाफरी
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0456165 सलाम नमस्ते
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:विशाल–शेखर द्वारा संगीतबद्ध फिल्में