Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूर्णिमा बनर्जी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पूर्णिमा बनर्जी (1911-1951) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महिला, तथा भारत की संविधान सभा में चुनें जाने वाली महिला थी। जीवन परिचय पूर्णिमा बनर्जी का जन्म 1911 में कल्का, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम उपेन्द्रनाथ गांगुली तथा माता अम्बालिका देवी थी। वह महान् स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न अरूणा आसफ अली की छोटी बहन थी। वह ट्रेड यूनियनों, किसान सभाओं को शामिल करने और संगठित करने और अधिक ग्रामीण जुड़ाव की दिशा में काम करने के लिए ज़िम्मेदार महिला थीं ।उन्हें इलाहाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति का सचिव, चुना गया। उन्होंने 1930 में दांडी मार्च और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और बाद में जेल गयीं। 1946 में उन्हें भारत की संविधान सभा का सदस्य चुना गया। उन्होंने संविधान सभा में सदस्य के रूप में महिला उत्थान के लिए विचार व्यक्त किए। अस्वस्थता से पीड़ित, स्वतंत्रता के कुछ साल बाद, 1951 में नैनीताल में उनकी मृत्यु हो गई। श्रेणी:1911 में जन्मे लोग श्रेणी:१९५१ में निधन श्रेणी:भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी:भारतीय संविधान सभा के सदस्य श्रेणी:पंजाब के लोग श्रेणी:बंगाली लोग