Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य भारत के राजस्थान में स्थित एक बाघ अभयारण्य है। यह अभयारण्य राजस्थान के बूंदी, भीलवाड़ा और कोटा जिलों में स्थित है। इसे 1982 में वन्यजीव अभयारण्य का दर्जा मिला। 16 मई 2022 को इसे रणथंभौर, सरिस्का और मुकुंदरा के बाद राजस्थान का चौथा और देश का 52वां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया। == भूगोल == इसमें रामगढ़ अभयारण्य का क्षेत्र, राष्ट्रीय घड़ियाल अभयारण्य का एक हिस्सा और बूंदी व भीलवाड़ा विभाग के वन क्षेत्र शामिल हैं। इस अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 1501.89 वर्ग किलोमीटर (579.88 वर्ग मील) है जिसमें 481.90 वर्ग किलोमीटर (186.06 वर्ग मील) का मुख्य क्षेत्र और 1019.98 वर्ग किलोमीटर (393.82 वर्ग मील) का बफ़र क्षेत्र शामिल है। यह रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान को मुकुंदरा पहाड़ी राष्ट्रीय उद्यान से जोड़ता है। चंबल नदी की सहायक मेज नदी इस बाघ अभयारण्य से होकर बहती है। == वन्यजीव == रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य में सांभर हिरण, चीतल, जंगली सूअर, भारतीय वृक, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, स्लॉथ रीछ, सुनहरा गीदड़, चिंकारा और नीलगाय पाए जाते हैं। बाघ अभयारण्य बनने के बाद कुछ बाघों को दूसरी जगह भेजा गया। सरिस्का टाइगर रिज़र्व से एक बाघ जो भटककर हरियाणा में आ गया था उसे रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य में भेज दिया गया। वर्तमान में रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य में कुल आठ बाघ मौजूद हैं जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल हैं। == इन्हें भी देखें == ताल छापर अभयारण्य जवाहर सागर वन्यजीव अभयारण्य राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य कुम्भलगढ़ वन्य अभयारण्य दर्रा वन्यजीव अभयारण्य == सन्दर्भ ==