411 REFERENCE · Wikipedia
मनोहर सिंह जी जाड़ेजा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वित्त, स्वास्थ और युवा कल्याण के केबिनेट मंत्री, गुजरात राजकोट दक्षिण गुजरात के विधायक 1967 1971 राजकोट पश्चिम गुजरात राज्य के विधायक 1980 1985 राजकोट दक्षिण गुजरात राज्य के विधायक 1990 1995 राजकोट पश्चिम
मनोहर सिंह जी जाड़ेजा भारत मनोहरसिंहजी 18 नवम्बर 1935 राजकोट, ब्रिटिश भारत 28 सितम्बर 2018 (आयु 82) राजकोट, गुजरात, भारत दांहिने हाथ के सौराष्ट्र 1956–1963 लखजीराजसिंहजी (दादा),प्रद्युमसिंहजी (पिता) 1 प्रथम श्रेणी 14 614 29.23 1/4 144 356 5 58.40 0 0 2/33 3/- 12 December 2012 https://cricketarchive.com/Archive/Players/40/40512/40512.html CricketArchive
मनोहर सिंह जी प्रद्युम्न सिंह जी जाड़ेजा (18 जून 1935 – 27 सितंबर 2018) एक भारतीय राजकोट शाही घराने के ठाकुर और राजनीतिज्ञ थे।
प्रारंभिक जीवन
मनोहरसिंहजी का जन्म १४वें ठाकुर साहब प्रद्युमसिंहजी लखजीराजसिंहजी के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में राजकोट के रणजीत विलास महल में हुआ था। उन्होंने राजकुमार कालेज, राजकोट, और एलफिंस्टन महाविद्यालय, मुंबई से शिक्षा प्राप्त किया। मनोहरसिंहजी के पास कला स्नातक के साथ कानून स्नातक की डिग्री थी। उन्होंने कानून से मास्टर डिग्री लंदन विश्वविद्यालय से प्राप्त की।https://books.google.co.uk/books?id=9u0HAAAAMAAJ Who's who Assembly Gujarat (India) Legislative 1968 GuJsett Legislature Secretariat. 38 en 1 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20180928043934/https://books.google.co.uk/books?id=9u0HAAAAMAAJ 28 सितंबर 2018 live
क्रिकेट करियर
अपने पिता और दादा ( १२वें ठाकुर साहब), की तरह मनोहरसिंहजी क्रिकेट में उत्सुक थे, और अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत सौराष्ट्र की तरफ से गुजरात के खिलाफ 1955-56 रणजी ट्रॉफी, से की थी, जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में 59 रन बनाये थे। Saurashtra v Gujarat https://web.archive.org/web/20180928121408/https://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/21/21863.html 28 सितंबर 2018 , Ranji Trophy 1955/56 (West Zone) – CricketArchive. Retrieved 12 December 2012. मनोहरसिंहजी 1957-58 सत्र में टीम के कप्तान के रूप में रहें, और 1963-64 सत्र के बाद उनकी सेवानिवृत्ति के पहले तक टीम के एक नियमित खिलाड़ी रहें। आमतौर पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में, उनका उच्चतम प्रथम श्रेणी स्कोर (और केवल एक शतक) दिसंबर 1957 में गुजरात के खिलाफ एक पारी में 144 रन था। कुल मिलाकर, मनोहरसिंहजी ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 29.23 के औसत से 614 रन बनाये थे।Thakore Saheb of Rajkot https://web.archive.org/web/20180928082812/https://cricketarchive.com/Archive/Players/40/40512/40512.html 28 सितंबर 2018 – CricketArchive. Retrieved 12 December 2012
राजनीतिक करियर
1967 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से राजकोट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडते हुए मनोहरसिंहजी गुजरात विधान सभा के लिये निर्वाचित हुए, और 1971 सेवा में रहे। नवंबर में 1973 में उनके पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने पुस्तैनी उपाधि "ठाकुर साहब" का धारण किया। हालांकि 1947 में भारत की आजादी के बाद से यह उपाधि कोई अतिरिक्त अधिकार या विशेषाधिकार नहीं रखती थी, और यह केवल एक शिष्टाचार, के रूप में सम्बोधित किया जाता था, हालांकि सारी शाही संपत्ति इसी उपाधि के साथ संलग्न रहती है। मनोहरसिंहजी आगे दो बार राजकोट निर्वाचन क्षेत्र से -1980 से 1985 और 1990 से 1995- के बीच गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे और इसी दौरान उन्हें कैबिनेट में, वित्त मंत्री, युवा कल्याण, और स्वास्थ्य मंत्री सहित पद दिये गये।Shri Manoharsinh Jadeja https://web.archive.org/web/20121128090340/http://rajkotcityguide.com/english/interviews/shri-manoharsinh-jadeja.html 28 नवंबर 2012 – Rajkot City Guide. Retrieved 12 December 2012. 1998 से, वे गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष भी रहे। मनोहरसिंहजी राजनीतिक में अपने वंशवादी नाम के वजाय, आम तौर पर "मनोहरसिंहजी जाड़ेजा" के नाम से जाने जाते थे। http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-11-26/rajkot/35365859_1_bjp-ticket-mandhatasinh-jadeja-rajkot-east Manoharsinh ends sanyas after son denied BJP ticket The Times of India 12 December 2012 26 जनवरी 2013 https://archive.today/20130126044531/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-11-26/rajkot/35365859_1_bjp-ticket-mandhatasinh-jadeja-rajkot-east dead
व्यक्तिगत जीवन
मनोहरसिंहजी का विवाह 1949 में अलवर के महाराजा तेज सिंह प्रभाकर की सुपुत्री मनकुमारी देवी साहिबा से हुआ था, और उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ भी हैं।RAJKOT 3 https://web.archive.org/web/20180928043932/http://www.royalark.net/India/rajkot3.htm 28 सितंबर 2018 – Royal Ark. Retrieved 12 December 2012. नवम्बर 2010 में उन्होंने एक रोल्स रॉयस कार जिसे "भारत का सितारा" कहा जाता है, खरीदा, जोकि 1934 में उनके दादा धर्मेंद्रसिंहजी लखजीराज के लिये बनवाया गया था। कार, बिल मेरेडिथ-ओवेन्स' संग्रहालय के एक भाग के रूप में होने के कारण 42 वर्षो से परिवार से दूर रहा था। इसे कभी दुनिया की सबसे महंगी कारों में गिना जाता था।http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-42-years-on-star-of-india-returns-home/20101130.htm 42 years on, Star of India returns home November 30, 2010 Rediff Business 27 September 2018 https://web.archive.org/web/20180928003343/http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-42-years-on-star-of-india-returns-home/20101130.htm 28 सितंबर 2018 live
मृत्यु
मनोहरसिंहजी का 27 सितंबर 2018 को अपने निवास रंजीत विलास पैलेस पर निधन हो गया।https://timesofindia.indiatimes.com/india/ex-guj-finance-minister-manoharsinh-jadeja-dead/articleshow/65985092.cms Ex-Guj finance minister Manoharsinh Jadeja dead The Times of India 27 September 2018
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:1935 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१८ में निधन
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:राजकोट के लोग