411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिआयामी दूरदर्शन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px| एल.जी इलेक्ट्रॉनिक्स का त्रिआयामी दूरदर्शन उपकरण
त्रिआयामी दूरदर्शन (अंग्रेज़ी:थ्री-डी टेलीविज़न) एक प्रकार का दूरदर्शन होता है, जिसमें प्रदर्शन की त्रिआयामी तकनीकों का प्रयोग किया जाता है, जैसे: स्टीरियोस्कोपिक कैप्चर, बहु-दृश्य कैप्चर या द्विआयामी गहरायी एवं एक त्रिआयामी पटल। त्रिआयामी पटल एक विशेष दर्शन युक्ति होती है, जो किसी कार्यक्रम का प्रोजेक्शन एक यथार्थ स्वरूपी त्रि-आयामी क्षेत्र की तरह करता है।3डी टीवी का आया जमाना https://web.archive.org/web/20151013171153/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/tayaarinews/67-67-101762.html 13 अक्तूबर 2015 । हिन्दुस्तान लाइव। १८ मार्च २०१० त्रिआयामी कार्यक्रम के धारावाहिक संयुक्त राज्य में १९९० के दशक के अंतिमदौर में लोकप्रिय रहे और दर्शकों में इन्होंने काफी लोकप्रियता अर्जित की। थ्रीडी तकनीक को एक उदाहरण के तौर पर समझा जा सकता है। एक कंप्यूटर माउस को देखते हुए मूलत: बाईं और दाईं आंख के दो अलग-अलग लैंस होते हैं जो माउस के भिन्न कोणों की पहचान करते हैं। दोनों लैंस यही संदेश अपने अपने तरीके से मस्तिष्क तक पहुंचाते हैं। मस्तिष्क उस छवि के लिये इमेज प्रोसेसर की तरह काम करता है, यानी दोनों लैंसों से पहुंचने वाली अलग अलग छवियों को मिलाकर एक कर के त्रिआयामी छवि का निर्माण करता है। सिद्धांत रूप में यह वही तरीका है जिसके आधार पर फ्यूजीफिल्म कंपनी का फाइनपिक्स त्रिआयामी कैमरा काम करता है।
ऐनक
त्रिआयामी पटल के लिये एक ऐनक भी चाहिये होती है। इए ऐनक (चश्मे) टीवी के साथ ही मिलेंगे। ये वे विशेष तकनीक से बनाए गए हैं और इनमें बैटरी का प्रयोग इस्तेमाल किया गया है। इन बैटरीयों को एक चार्जय के द्वारा चार्ज किया जा सकेगा। बिना चश्मे के इस टीवी पर त्रिआयामी सामग्री को देखेंगे तो दृश्य धुंधले और अस्पष्ट नजर आएंगे। इस पटल को सामान्य रंगीन दूरदर्शन पटल की तरह भी देखा जा सकेगा और विशेष परिस्थतियों में यह त्रिआयामी चित्र दिखाएंगे। यानी दोनों तरह के दृश्यों का अनुभव लिया जा सकेगा।लीजिए अब हाजिर है, थ्रीडी टीवी। पत्रिका पर साधारण त्रिआयामी टेलिवीज़नों में पटल को त्रिआयामी तकनीक के साथ जोड़ा गया है और बिना चश्मे के छवि त्रिआयामी तो क्या, द्विआयामी भी साफ नजर नहीं आएगी। ये चश्मे काफी नाजुक और महंगे होते हैं।
विश्व में त्रिआयामी दूरदर्शन तकनीक के अंदर रहते हुए कुछ कंपनियां जैसे एल.जी इलेक्ट्रॉनिक्स और पैनासॉनिक, ऑटोस्टीरियोस्कोपिक त्रिआयामी टेलिविज़न पर काम कर रहे हैं जिसे देखने के लिए विशेष सहायक उपकरणों की आवश्यकता नहीं रहेगी। ऑटोस्टीरियोस्कोपिक त्रिआयामी दूरदर्शन उपकरण भी उपरोक्त वर्णित त्रिआयामी तकनीक के आधार पर काम करती है जो लेंटिक्युलर लैंसों और पैरालेक्स बैरियर पर आधारित होती है।
इन्हें भी देखें
त्रिआयामी चलचित्र
थ्री डी सामरी (1985 फ़िल्म)
थ्री डी फिल्म
जी-फोर्स त्रिआयामी चलचित्र
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
जल्द देख सकेंगे टीवी पर 3डीजनवरी 2021 InternetArchiveBot |बिज़्नेस भास्कर
श्रेणी:त्रिआयामी कंप्यूटर ग्राफिक्स
श्रेणी:त्रिआयामी छवि
श्रेणी:दृष्टि प्रभाव
श्रेणी:दूरदर्शन प्रौद्योगिकी
श्रेणी:त्रिआयामी चलचित्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:टेलिविज़न