Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) भारत में बैंक नोट्स, सिक्कों एवं सिक्योरिटी पेपर के उत्पादन करता है। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26876 भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने बैंक नोट्स, सिक्कों एवं सिक्योरिटी पेपर का उत्पादन नौ से ग्यारह प्रतिशत बढ़ाया पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 14 फ़रवरी 2014 7 मई 2014 https://web.archive.org/web/20160305015547/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26876 5 मार्च 2016 live २०१३-१४ एसपीएमसीआईएल की दो करेंसी नोट प्रेस ने वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 8000 मिलियन बैंक नोट्स छापने का लक्ष्य रखा है जिसमें से जनवरी 2014 तक 6550 मिलियन बैंक नोट्स का उत्पादन हुआ था। एसपीएमसीआईएल की चार टकसालों ने वर्ष 2013-14 में 7600 मिलियन सिक्कों के उत्पादन लक्ष्य के मुकाबले जनवरी 2014 तक 6143 मिलियन सिक्कों का उत्पादन किया था। सिक्योरिटी पेपर के क्षेत्र में एसपीएमसीआईएल ने जनवरी 2014 तक 2675 मीट्रिक टन बैंक नोट पेपर का उत्पादन किया है जबकि इस वर्ष का लक्ष्य 3500 मीट्रिक टन का है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि होशंगाबाद स्थित एसपीएमसीआईएल की पेपर मशीनरी चालीस वर्ष से भी ज्यादा पुरानी है लेकिन इसके वावजूद यह लक्ष्य रखा गया है। देवास स्थित इंक फैक्ट्री ने जनवरी 2014 तक अब तक का सवार्धिक 496 मीट्रिक टन उत्पादन किया है जबकि 2011-12 में यह 273 मीट्रिक टन और 2012-13 में यह 484 मीट्रिक टन था। वर्ष 2013-14 के अंत तक एसपीएमसीआईएल ने 600 मीट्रिक टन सिक्योरिटी इंक के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। वित्त मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की सिफारिशों के अनुसार नकली करेंसी नोटों के प्रचलन के खतरे से निपटने के लिए एसपीएमसीआईएल सिक्योरिटी प्रिटिंग इंक्स के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय रिज़र्व बैंक श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था