411 REFERENCE · Wikipedia
एगुलस अन्तरीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एगुलस अंतरीप पर, अन्ध महासागर और हिन्द महासागर के बीच आधिकारिक विभाजन रेखा को इंगित करता हुआ एक निशान जिस पर अफ्रीकान और अंग्रेजी में अंकित है कि "एगुलस अन्तरीप आप अब अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणतम सिरे पर हैं"
केप एगुलस या एगुलस अन्तरीप (अंग्रेजी: Cape Agulhas, पुर्तगाली: Cabo das Agulhas "सुईयों का अन्तरीप"), दक्षिण अफ्रीका के राज्य पश्चिमी केप, में स्थित एक चट्टानी अंतरीप है। भौगोलिक रूप से यह अफ्रीका का दक्षिणी सिरा है और आधिकारिक रूप से अन्ध महासागर और हिन्द महासागर का विभाजन बिंदु है। वैसे महासागरों के बीच का वास्तविक विभाजन बिंदु वो है जहां वर्तमान एगुलस धारा, बेंगुएला धारा से मिलती है, पर यह बिन्दु मौसम के अनुसार केप एगुलस और केप प्वाइंट के बीच बदलता रहता है।
ऐतिहासिक रूप से नाविक इस अंतरीप को, परंपरागत क्लिपर मार्ग पर एक बड़ा खतरा माना करते थे और अक्सर इसे महान अंतरीप कह कर पुकारा जाता था। इस अंतरीप के निकट ला'एगुलस नामक गांव स्थित है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका