Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फैरमोन्ट होटल एंड रिसॉर्ट्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फैरमोन्ट होटेल एंड रिज़ॉर्ट्स कनाडा स्थित विलासितापूर्ण होटेल और रिज़ॉर्ट्स चलाने वाला एक समूह है. वर्तमान मे यह समूह कनाडा, युनाइटेड स्टेट्स, चीन, जर्मनी, भारत, केन्या, मेक्सिको, स्विट्ज़र्लॅंड, टर्की सहित १९ देशों में अपने होटेल और रिज़ॉर्ट्स चलाता है.http://www.fairmont.com/about-us/ourhistory/ फेयरमोंट होटल्स एंड रिसोर्ट्स का ब्रांड इतिहास फैरमोन्ट.कॉम ३ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160304094132/http://www.fairmont.com/about-us/ourhistory/ 4 मार्च 2016 dead कनाडा मे यह समूह अपने एतिहसिक होटेल और रिज़ॉर्ट्स जैसे कि द एमप्रेस (विक्टोरीया में), होटेल वॅनकूवर (वॅनकूवर में), डी पॅलाइज़र (कॅल्गरी में), द रॉयल यॉर्क (टोरोंटो)आदि के लिया जाना जाता है. डरअसल इनमें से कई सारे होटेल १९वीं सदी के अंत में और २०वीं सदी के आरंभ मे केनेडियन पेसिफिक रेलवे और केनेडियन नॅशनल रेलवे द्वारा बनाए गये थे. फैरमोन्ट समूह के परिसम्पतियों में कई सारे जाने-माने और अपने शहरों के पहचान चिन्ह कहे जाने वाली इमारतें शामिल हैं जैसे कि द प्लाज़ा (न्यू यॉर्क), द सेवाय होटेल (लंडन), द पीस होटेल (शंघाई) और द मक्का क्लॉक रॉयल टवर होटेल (मक्का, सऊदी अरेबिया). इतिहास सन फ्रॅनसिसको में स्थित पहला फैरमोन्ट होटेल एतिहसिक महलों की सूची मे शामिल है. जब यह होटेल बन ही रहा था तो १९०६ मे एक भयानक भूकंप आया. फिर भी इसका नवनिर्मित भवन बिना किसी नुकसान के खड़ा रहा. हालाँकि इसके बाद हुई आगज़नी मे इसकी इमारत को बहुत नुकसान पहुँचा फिर भी वास्तुकार जूलीया मॉर्गन की निगरानी मे हुए नवनिर्माण के उपरांत इस होटेल का १९०७ में उद्घाटन किया गया. बाद में यह बेंजामिन स्विग द्वारा १९४५ में अधिग्रहित कर लिया गया. १९६० के दशक के आरंभ से फैरमोन्ट होटेल समूह ने युनाइटेड स्टेट्स के प्रमुख शहरों मे छोटे विलासितापूर्ण होटलों की एक श्रृंखला का निर्माण करना शुरू कर दिया. १९९९ मे केनेडियन पेसिफिक होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्स कंपनी द्वारा खरीदे जाने तक फैरमोन्ट-श्रृंखला में ७ होटेल जुड़ चुके थे. इसके अलावा बेल्व्यू स्ट्रॅट्फर्ड होटेल (फिलडेल्फिया) १९७० के दशक से ही फैरमोन्ट फिलडेल्फिया के नाम से कार्यरत था. अधिग्रहण के उपरांत केनेडियन पेसिफिक होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्स समूह ने २००१ में अपने आप को पाँच परिभागो में बाँट दिया. यह कदम इसके आंतरिक परिभागो के मूल्यांकन में वृद्धि के लिए किया गया था. साथ ही कनाडा के इतर समूह के आकर्षण को बढ़ाने के लिए काफ़ी छोटी परंतु नामचीन फैरमोन्ट के नाम से ही समूह का संचालन किया जाने लगा.http://www.cleartrip.com/hotels/info/fairmont-jaipur-332915 फैरमोन्ट होटेल जयपुर क्लिरट्रिप.कॉम ३ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160304093152/http://www.cleartrip.com/hotels/info/fairmont-jaipur-332915 4 मार्च 2016 live २००४ में फैरमोन्ट होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्स इंक ने यू. एस. ए.- स्थित मेरिट्ज़ वुल्फ एंड कंपनी को ७० मिलियन यू. एस. डालर का भुगतान कर उस प्रबंधन कंपनी का पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया जो इसकी परिसम्पतियों को चलती है.http://www.expressvoyage.ca/reportages.php?&sequence_no=433 फेयरमोंट होटल्स एंड रिसोर्ट्स इंक ने प्रबंधन कंपनी मेरिट्ज़ वुल्फ एंड कंपनी का पूरा नियंत्रण लेने के लिए 70 लाख डॉलर भुगतान किया गया है एक्सप्रेससवॉयज.सीए २४ अगस्त २००४ https://web.archive.org/web/20160108133734/http://www.expressvoyage.ca/reportages.php?&sequence_no=433 8 जनवरी 2016 dead इस कदम के उपरांत फैरमोन्ट होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्स (जिसका मुख्यालय टोरंटो मे है) की स्थापना की गयी. इस नये होटेल प्रबंधन समूह मे फैरमोन्ट समूह की ६७% भागीदारी थी और बाकी का ३३% मेरिट्ज़ वुल्फ एंड कंपनी और किंग्डम होटेल्स के पास संयुक्त रूप से था. २००२ मे किंग्डम होटेल्स ने इस संस्था में भागीदारी को मूल फैरमोन्ट समूह मे हिस्सेदारी की कीमत पर छोड़ दिया.http://www.globeinvestor.com/servlet/ArticleNews/print/GAM/20060131/RCP31 फेयरमोंट सी.पी.'बर्स्ट'में दूसरों से पीछे रह गया ग्लोबइन्वेस्टर.कॉम ३१ जनवरी २००६ https://web.archive.org/web/20160304054446/http://www.globeinvestor.com/servlet/ArticleNews/print/GAM/20060131/RCP31 4 मार्च 2016 dead पुरस्कार और सम्मान अक्तूबर २००८ मे मेडीयाकोर्प कॅनडा इंक. ने फैरमोन्ट होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्स को कनाडा की १०० प्रमुख रोजगारप्रदाता कंपनियों मे शामिल किया और मक्लेन'स नाम की समाचार पत्रिका मे भी इसका उल्लेख किया गया. उसी महीने बाद में टोरोंटो स्टार समाचार पत्र ने इसे ग्रेटर टोरोंटो का सबसे बड़ा रोजगारप्रदाता माना.http://www.jdpower.com/press-releases/jd-power-2016-presidents-award-fairmont जे.डी.पावर राष्ट्रपति पुरस्कार फेयरमोंट होटल्स एंड रिसोर्ट्स ने जीता फैरमोन्ट.कॉम २ फरवरी २०१६ https://web.archive.org/web/20160306224943/http://www.jdpower.com/press-releases/jd-power-2016-presidents-award-fairmont 6 मार्च 2016 live सन्दर्भ