Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पश्चिमी यमुना नहर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पश्चिमी यमुना नहरWestern Yamuna Canal जी आर ब्लेनGR Blane obituary 1817 ताजेवाला बराज हथिनीकुंड बराज अवसादन की समस्या के कारण हथिनीकुंड बराज बनाया गया सिरसा शाखा, हन्सी शाखा, बुताना शाखा, सुंदर शाखा, जिन्द शाखा, मुनक नहर, दिल्ली शाखा यमुना नदी पश्चिमी यमुना नहर (Western Yamuna Canal) भारत की यमुना नदी से निकाली जाने वाली एक नहर है। इसका निर्माण सन् 1355 में हुआ था, लेकिन 1750 तक इसमें हुए अवसादन से इसमें पानी बहना बन्द हो गया। 1817 में ब्रिटिश राज काल में इसमें खुदाई से जलप्रवाह फिर बहाल करा गया और बहाव की मात्रा नियंत्रित करने के लिए इसपर 1872-73 में ताजेवाला बराज (बाँध) बनाया गया। 1875-76 में दादुपुर में पथराला बराज और यमुना की एक उपनदी, सोम्ब नदी, पर बाँध बनाया गया। 1889-95 में नहर की सिरसा शाखा बनाई गई, जो इसकी सबसे बड़ी शाखा है। समय के साथ ताजेवाला बराज पर भी अवसादन हो गया और 1999 में हथिनीकुंड बराज बनाया गया। आधुनिक काल में इस नहर की अपनी शाखाओ सहित कुल लम्बाई 3,226 किलोमीटर है। इसके द्वारा अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, हिसार और सिरसा जिलों तथा दिल्ली और राजस्थान के कुछ भागों की लगभग 5 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जाती है।http://india-wris.nrsc.gov.in/wrpinfo/index.php?title=Western_Yamuna_Canal_Major_Irrigation_Project_JI01653 Western yaumna Canal Project 10 नवंबर 2022 13 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171113165614/http://india-wris.nrsc.gov.in/wrpinfo/index.php?title=Western_Yamuna_Canal_Major_Irrigation_Project_JI01653 dead इन्हें भी देखें यमुना नदी हथिनीकुंड बराज ताजेवाला बराज पथराला बराज यमुनानगर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:हरियाणा में नहरें श्रेणी:हरियाणा में सिंचाई श्रेणी:यमुना नदी श्रेणी:यमुनानगर ज़िला