Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐब्टाबाद ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|280px|right|ऐब्टाबाद ज़िले की मुकेशपुरी पहाड़ी की बर्फ़ से आधी ढकी हुई चोटी thumb|280px|right|ऐब्टाबाद ज़िले का प्रशासनिक नक़्शा - हरे इलाक़े हवेलियाँ तहसील में, लाल इलाक़े ऐब्टाबाद तहसील में और पीला इलाक़ा नवाँशहर में शामिल हैं ऐब्टाबाद ज़िला (उर्दू: ur ضلع ایبٹ آباد) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा राज्य के हज़ारा क्षेत्र में स्थित एक ज़िला है। इस ज़िले का क्षेत्रफल १,९६९ वर्ग किमी है और इसकी राजधानी ऐब्टाबाद शहर है। १९९८ में इसकी आबादी ८,८१,००० लोगों की थी। इस ज़िले की उत्तरी तरफ़ मानसेहरा ज़िला, पश्चिमी तरफ़ हरिपुर ज़िला, दक्षिणी तरफ़ पाकिस्तानी पंजाब का रावलपिंडी ज़िला और पूर्वी तरफ़ पाकिस्तान-नियंत्रित कश्मीर का मुज़फ्फराबाद ज़िला पड़ता है। बाक़ी हज़ारा की तरह ऐब्टाबाद ज़िला भी पहाड़ी इलाक़ा है। तहसीलें ऐब्टाबाद ज़िला दो तहसीलों और एक शहरी इलाक़े में बँटा हुआ है - ऐब्टाबाद तहसील, हवेलियाँ तहसील और नवाँशहर शहरी इलाक़ा। भाषा ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा राज्य के पूर्वी हिस्सों में पंजाबी भाषा की हिन्दको उपभाषा बोली जाती है और यही ऐब्टाबाद ज़िले के लोगों में भी देखा जाता है। यहाँ पश्तो बोलने वाले भी कई लोग रहते हैं। मशहूर पहाड़ियाँ और हिल-स्टेशन ऐब्टाबाद ज़िले के बीच में नथिया गली नाम का प्रसिद्ध हिल-स्टेशन है। पंजाब के मैदानों में गरमी से बचने के लिए यहाँ बहुत तादाद में लोग आते हैं क्योंकि उत्तरी पंजाब से नथिया गली पहुंचना बहुत आसान है। ९,७७७ फ़ुट ऊंची मीरनजानी और ९,१०० फ़ुट ऊंची मुकेशपुरी यहाँ की दो मशहूर पहाड़ियाँ हैं।Pakistan and the Karakoram Highway, Sarina Singh, Lonely Planet, 2004, ISBN 978-0-86442-709-0, ... A similar climb is up 2800m Mukshpuri Peak behind Dungagali. It's a day's walk from Nathiagali to Ghora Dhaka (Ayubia) ... वन्य जीवन अभयारण्य ऐब्टाबाद ज़िले का ६% क्षेत्रफल दो अभयारण्यों में आता है जिसमें जंगली जानवरों और वनों को सुरक्षित रखने की कोशिश की गयी है - अय्युबिया वन्य उद्यान - इसे १९८४ में स्थापित किया गया और इसका क्षेत्रफल ३,३१२ हैक्टर है क़लान्दराबाद प्राणी उद्यान - इसे १९८० में स्थापित किया गया और इसका क्षेत्रफल ८,९४० हैक्टर है इन्हें भी देखें ऐब्टाबाद ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा सन्दर्भ 2 ज़िला, ऐब्टाबाद ज़िला, ऐब्टाबाद श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले ज़िला, ऐब्टाबाद *