411 REFERENCE · Wikipedia
मिकोला लुकाश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2026
thumb|2019 के यूक्रेनी स्मारक सिक्के पर लुकाश
मिकोला ओलेक्सियोविच लुकाश(यूक्रेनी: Микола Лукаш; 19 दिसम्बर 1919 – 29 अगस्त 1988) यूक्रेन के प्रसिद्ध अनुवादक, साहित्यकार और भाषाविद् थे। उन्हें यूक्रेनी भाषा में विश्व साहित्य के उच्च-स्तरीय अनुवादों के लिए जाना जाता है। लुकाश को 20 से अधिक भाषाओं का ज्ञान था और उन्होंने अनेक क्लासिक कृतियों का यूक्रेनी में अनुवाद किया।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
मिकोला लुकाश का जन्म यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में एक शिक्षक परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें विदेशी भाषाओं में रुचि थी और वे उन्हें आसानी से सीख लेते थे। उन्होंने (तत्कालीन कीव स्टेट यूनिवर्सिटी) के इतिहास संकाय में अध्ययन शुरू किया, लेकिन [[विश्व युद्ध-2)के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो गई। बाद में उन्होंने 1943 से सोवियत सेना में सेवा की।
करियर
1947 में खार्किव के विदेशी भाषा संस्थान से स्नातक होने के बाद, लुकाश ने विदेशी भाषाओं के शिक्षक के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे यूक्रेनी साहित्यिक पत्रिका वसेस्विट में कविता विभाग के प्रमुख बने।
लुकाश असाधारण भाषाई प्रतिभा के धनी थे और विदेशी साहित्य का उनका ज्ञान अत्यंत व्यापक था। उन्हें यूक्रेन के सबसे उत्कृष्ट अनुवादकों में से एक माना जाता है। उन्होंने लगभग 20 भाषाओं से साहित्यिक कृतियों का अनुवाद किया।
सामाजिक और राजनीतिक जीवन
लुकाश यूक्रेन का राष्ट्रीय लेखक संघ (National Writers' Union of Ukraine ) के सदस्य थे और यूक्रेनी साहित्यिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उन्होंने उन लेखकों का समर्थन किया जिन्हें सोवियत शासन द्वारा दमन का सामना करना पड़ रहा था।
विशेष रूप से, उन्होंने इवान द्ज़्यूबा (Ivan Dziuba) के समर्थन में आवाज उठाई, जिन्हें उनकी पुस्तक *अंतर्राष्ट्रीयवाद या रूसीकरण? (internationalism or Russification?) के कारण गिरफ्तार किया गया था। लुकाश ने इस निर्णय का विरोध किया और इसे अन्यायपूर्ण बताया।
दमन और बाद का जीवन
उनकी इस सक्रियता के कारण उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। 1973 में उन्हें राइटर्स यूनियन से निष्कासित कर दिया गया और उनकी रचनाओं का प्रकाशन रोक दिया गया। कई वर्षों तक वे निगरानी और उत्पीड़न के शिकार रहे।
1987 में प्रसतरोइका के दौरान उन्हें पुनः राइटर्स यूनियन में बहाल किया गया। 1988 में उन्हें मक्सिम रील्स्की (Maksym Rylsky ) साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निधन
मिकोला लुकाश का निधन 29 अगस्त 1988 को हुआ। वे यूक्रेनी साहित्य और अनुवाद परंपरा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में आज भी याद किए जाते हैं।