Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेजर सुरेंद्र बडंसरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2020 मेजर सुरेन्द्र पूनिया क्रोशिया में पॉवर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मेजर सुरेन्द्र पूनिया yes 1977 1 1 राजपुरा (सीकर से 70 किमी दूर) नयी दिल्ली, दिल्ली, भारत 172 cm ftin on भारतीय Armed Forces Medical College, Puneपुणे विश्वविद्यालयजवाहर नवोदय विद्यालय खिलाड़ी (पॉवरलिफ्टिंग)(Athlete) (चिकित्सक) एमबीबीएस विशिष्ट सेवा मेडल मेजर डॉ सुरेन्द्र पूनिया (जन्म : १ जनवरी १९७७), भारतीय जनता पार्टी के एक राजनेता, अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारप्राप्त खिलाड़ी, लिम्का बुक के रिकार्डधारी, चिकित्सक और भारतीय सेना के भूतपूर्व अधिकारी हैं। वे प्रथम भारतीय एथलीट हैं जिन्होने जिन्होने चार लगातार विश्व चम्पियनशिप के पॉवरलिफ्टिंग और एथलीट की प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। जीवन परिचय सुरेन्द्र पूनिया का जन्म राजस्थान के सीकर में एक किसान परिवार में १ जनवरी १९७७ को हुआ था। उन्होने पुणे के सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस किया। मेजर सुरेंद्र पुनिया ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा किया है। ये राष्ट्रपति की सुरक्षा दस्ते के प्रमुख भी रह चुके हैं। डॉ. सुरेंद्र पुनिया एएफएमसी से प्रशिक्षित डॉक्टर हैं। न केवल स्पेशल फोर्स के ऑफिसर बल्कि राष्ट्रपति के सुरक्षा दस्ते में रहे। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में कांगो में तैनात रहे। वे सेना के सबसे ज्यादा मेडल से सजे मेजर माने जाते हैं। पॉवर लिफ्टिंग और एथलेटिक्स में भारत के लिए लगातार चार स्वर्ण पदक जीतने के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में भी दर्ज है। घायल व शहीद सैनिकों की मदद के लिए उन्होंने सोल्जराथॉन नामक वार्षिक मैराथन इवेंट भी शुरू किया। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान इन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर राजस्थान के सीकर से चुनाव भी लड़ा था। मार्च २०१९ में इन्होने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:भारत के खिलाड़ी